वो सर नहीं जिस में तिरा सौदा नहीं होता
आँखें नहीं जिन में तिरा जल्वा नहीं होता
क्यों मुझ पे करम आप का मौला नहीं होता
क्यों नज़्र के क़ाबिल दिल-ए-शैदा नहीं होता
कब तक दिल-ए-बीमार तड़पता रहे आक़ा
क्यों लुत्फ़-ओ-करम उस पे मसीहा नहीं होता
तीर-ए-निगह-ए-यार का कुश्ता है मिरा दिल
जुज़ मरहम-ए-दीदार वो अच्छा नहीं होता
क्या ख़ाक मिले उस को मज़ा इश्क़ का तेरे
दुनिया में जो तेरे लिए रुस्वा नहीं होता
क्यों छुप के चले जाते हो हम ग़ैर नहीं हैं
अपनों से जहाँ में कहीं पर्दा नहीं होता
कुश्ता तिरी दुज़दीदा-निगाहों का 'क़मर' है
रोता है तड़पता है वो अच्छा नहीं होता








