निकलने को है दम मेरा मगर है आरज़ू बाक़ी

क़मर हिलालीक़मर हिलाली

1 min read · 12.4K reads

निकलने को है दम मेरा मगर है आरज़ू बाक़ी

मिलेंगे ख़ाक में लेकिन रहेगी जुस्तुजू बाक़ी

मैं अपना राज़ कहने को बुलाया था तुझे हमदम

मगर अफ़्सोस मैं ही रह सका और है न तू बाक़ी

ये दुनिया मिटने वाली है तो फिर इस पर भरोसा क्या

फ़ना हो जाएँगे सारे रहेगा तू ही तू बाक़ी

किरामन-कातिबीं जा कर ये इज़राईल से कहना

ठहर जाओ अभी कुछ यार से है गुफ़्तुगू बाक़ी

वुज़ू ज़ाहिद का आब-ए-जू से और मेरा है आँसू से

वुज़ू बह जाएगा उस का रहे मेरा वुज़ू बाक़ी

तहारत जिस्म की गो हो गई है ग़ुस्ल-ए-ज़ाहिर से

सफ़ाई के लिए दिल की अभी है शुस्त-ओ-शू बाक़ी

जला कर आतिश-ए-फ़ुर्क़त ने दिल की ख़ाक उड़ाई है

नहीं सीने में कुछ बाक़ी मगर है एक हू बाक़ी

हिलाली कर दिया तू ने 'क़मर' को एक चुल्लू में

रहे महशर तलक साक़ी तिरा जाम-ओ-सुबू बाक़ी

क़मर हिलाली
About the poet

क़मर हिलाली

मूल नाम : मोहम्मद क़मरुद्दीन क़मर हिलाली शाह चिश्ती निज़ामी

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like