अब तो ज़िंदा हुए हैं हम मर के

क़मर हिलालीक़मर हिलाली

1 min read · 12.4K reads

अब तो ज़िंदा हुए हैं हम मर के

आइए देख लें नज़र भर के

साग़र-ए-मौत दे मुझे भर के

उन के वा'दे हैं रोज़-ए-महशर के

याद आती हैं यार की आँखें

साक़िया जाम दे मुझे भर के

ज़िंदा रहते हैं या कि मरते हैं

मुंतज़िर हैं विसाल-ए-दिलबर के

नामा-बर का पता नहीं शायद

काट डाले हों पर कबूतर के

एक ही वार में तमाम किया

सदक़े हो जाऊँ तेरे ख़ंजर के

सुब्ह रुख़ पर पड़ी है गेसु-ए-शब

अब हैं मेहमान हम भी शब भर के

बहर दिल हो गया है तूफ़ाँ में

उड़ गए होश दीदा-ए-तर के

नक़्श-ए-पा बन के ऐ 'क़मर' रहना

पीर-ओ-मुर्शिद के और पयम्बर के

क़मर हिलाली
About the poet

क़मर हिलाली

मूल नाम : मोहम्मद क़मरुद्दीन क़मर हिलाली शाह चिश्ती निज़ामी

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like