नज़र में आ गई जब से जनाब की सूरत

क़मर हिलालीक़मर हिलाली

1 min read · 12.4K reads

नज़र में आ गई जब से जनाब की सूरत

बदल गई दिल-ए-ख़ाना-ख़राब की सूरत

भरा हुआ है ख़ुम-ए-दिल मय-ए-मोहब्बत से

तुम्हारी आँख है जाम-ए-शराब की सूरत

हमेशा एक ही हालत नहीं ज़माना की

हमारी ज़ीस्त यहाँ है हबाब की सूरत

लगी है आग यहाँ तक किसी की उल्फ़त में

बने हैं क़ल्ब-ओ-जिगर भी कबाब की सूरत

न जा तू ज़ाहिद-ए-नादान सू-ए-मय-ख़ाना

बिगड़ न जाए किसी दिन जनाब की सूरत

हमारे अश्क ने रंग-ए-हिना को मात किया

बहे हैं आँख से आँसू शहाब की सूरत

जला दिया दिल-ए-मय-कश को मेरे साक़ी ने

जिगर कबाब लहू से शराब की सूरत

ब-वक़्त-ए-नज़्अ' 'क़मर' और लहद के अंदर भी

हो मेरे पेश-ए-नज़र बू-तुराब की सूरत

क़मर हिलाली
About the poet

क़मर हिलाली

मूल नाम : मोहम्मद क़मरुद्दीन क़मर हिलाली शाह चिश्ती निज़ामी

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like