बाक़ी सब कुछ दुनिया में बे-मा'नी है

पूनम यादवपूनम यादव

1 min read · 12.4K reads

बाक़ी सब कुछ दुनिया में बे-मा'नी है

मेरी नज़र में इक तू ही ला-सानी है

रोज़ बदल कर चेहरे क्यूँ दिखलाता है

तेरी हर सूरत जानी-पहचानी है

साथ रहे ज्यूँ कोई किनारे नदिया के

क़िस्मत की भी देखो क्या मन-मानी है

दर्द का मौसम फिर से लौटा है शायद

आँखों के दरिया पर ख़ूब रवानी है

ग़म आँसू तन्हाई शिकवे बेचैनी

इस दुनिया में सब की एक कहानी है

पूनम यादव
About the poet

पूनम यादव

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like