शब ढली उतर गया फिर इश्क़ का नशा मिरा

पूजा भाटियापूजा भाटिया11 Aug 1977

1 min read · 12.4K reads

शब ढली उतर गया फिर इश्क़ का नशा मिरा

क्या हुआ वो देर तक उसी को ढूँढना मिरा

उलझनें तमाम उम्र ज़ात में रहीं मिरे

काश मेरे हाथ फिर लगे कोई सिरा मिरा

मुझ से वो सुकून माँगता है ये भी दिन है एक

जो तमाम उम्र ही बना रहा ख़ुदा मिरा

ज़िंदगी जो जी गई उदासियों से थी भरी

ये पैरहन भी था ग़मों के थान से सिला मिरा

मर्सिया जो पढ़ सका न लाश पर मिरी अभी

वो गा रहा है महफ़िलों में बन के आश्ना मिरा

साँस लूँ तो यूँ लगे कोई गुनाह कर दिया

अब तो कोई फ़ैसला सुना ही दे ख़ुदा मिरा

पूजा भाटिया
About the poet

पूजा भाटिया

मूल नाम : पूजा भाटिया जन्म : 11 Aug 1977 | मुंबई, महाराष्ट्र

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश