किस हुनर के मुज़ाहिरे में हो

पूजा भाटियापूजा भाटिया11 Aug 1977

1 min read · 12.4K reads

किस हुनर के मुज़ाहिरे में हो

तुम तो ख़ुद से मुक़ाबले में हो

क़त्ल करना तो उस को ठीक नहीं

इश्क़ की मौत हादसे में हो

चाँद आएगा सुल्ह करने को

जाग जाओ मुग़ालते में हो

नाम मैं दूसरा मोहब्बत का

तुम हो पागल या फिर नशे में हो

आते आते हँसी यूँ फिसली है

जैसे अश्कों के रास्ते में हो

चाँद ग़ाएब है चाँद रातों से

क्या पता मेरे आइने में हो

तुम चले थे ख़ला को भरने क्यूँ?

लौट आए कि रास्ते में हो

कौन मुंसिफ़ बने सिवा दरिया

इक जज़ीरा जो कटघरे में हो

पूजा भाटिया
About the poet

पूजा भाटिया

मूल नाम : पूजा भाटिया जन्म : 11 Aug 1977 | मुंबई, महाराष्ट्र

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश