सर्द रिश्तों की बर्फ़ पिघली है

पूजा भाटियापूजा भाटिया11 Aug 1977

1 min read · 12.4K reads

सर्द रिश्तों की बर्फ़ पिघली है

धूप मुद्दत के ब'अद निकली है

नींद आँखों से ये चुराएगी

गश्त पर याद फिर से निकली है

हर नई लहर में नया पानी

वो जो पिछली थी अब वो अगली है

रंग वो ही भरेगी दोनों में

अपनी यादों की वो जो तितली है

फूट पानी में पड़ गई है क्या

लहर दरिया बनाने निकली है

मेरे जीने को बस ये है काफ़ी

तू है बारिश है और तितली है

बे-ख़याली में गिर पड़ी होगी

वो नहीं जानती वो बिजली है

चाँद को चुग गया था इक पंछी

चाँदनी फिर कहाँ से निकली है

वज्ह तुम ही थे मेरे जीने की

वज्ह अब भी कहाँ ये बदली है

उड़ती है ग़म लिए परों पर जो

कैसी ख़ुश-रंग सी वो तितली है

तुझ से तस्वीर तेरी अच्छी है

ब'अद मुद्दत भी वो न बदली है

पूजा भाटिया
About the poet

पूजा भाटिया

मूल नाम : पूजा भाटिया जन्म : 11 Aug 1977 | मुंबई, महाराष्ट्र

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like