ख़्वाब जो अच्छे बुरे थे

पूजा भाटियापूजा भाटिया11 Aug 1977

1 min read · 12.4K reads

ख़्वाब जो अच्छे बुरे थे

मेरे अंदर पल रहे थे

एक चुप्पी तुम ने चाही

मैं ने अपने लब सिए थे

आज़माइश वक़्त ने की

सब यक़ीं टूटे पड़े थे

उम्र भर चल कर न पहुँचे

जाने कैसे मरहले थे

नींद आँखों से जुदा थी

ख़्वाब में भी रतजगे थे

दिन महीने साल गुज़रे

यूँ तो हम कल ही मिले थे

लफ़्ज़ थे बाहें पसारे

और ग़ज़ल को कुछ गिले थे

थी पुरानी फ़िल्म दुनिया

चेहरे सब देखे सुने थे

फ़ासलों का डर किसे था

पाँव पर रस्ते लिखे थे

उस ने बरता था तकल्लुफ़

मेरे भी कुछ मसअले थे

चाँद तारों की जगह पर

अब्र पर जुगनूँ टँगे थे

पूजा भाटिया
About the poet

पूजा भाटिया

मूल नाम : पूजा भाटिया जन्म : 11 Aug 1977 | मुंबई, महाराष्ट्र

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like