ऐसा जीना भी क्या है मर मर के

पूजा भाटियापूजा भाटिया11 Aug 1977

1 min read · 12.4K reads

ऐसा जीना भी क्या है मर मर के

वो जहाँ भी रहे रहे डर के

अब किसी तरह दिल नहीं लगता

घर में सब कुछ तो है सिवा घर के

साँस का बोझ अब नहीं उठता

जिस्म ख़ाली है धड़ बिना सर के

उस को जाने की कितनी जल्दी थी

बात सारी कही प कम कर के

जल्वा देखा लहू का उस ने जब

होश ही उड़ गए थे ख़ंजर के

रेत-ओ-साहिल में सुल्ह फिर न हुई

थक गई मौज इल्तिजा कर के

ज़ख़्म कुछ इस तरह से हँसते हैं

अश्क बहने लगे हैं नश्तर के

रास आया ग़म-ए-शनासाई

वार पहचान के थे ख़ंजर के

उस को नाराज़ होना आता है?

वारी जाऊँ मैं ऐसे तेवर के

पूजा भाटिया
About the poet

पूजा भाटिया

मूल नाम : पूजा भाटिया जन्म : 11 Aug 1977 | मुंबई, महाराष्ट्र

View profile & all 12 Poems / Stories