आँखों से पलकों तक जो दो रस्ते थे

पूजा भाटियापूजा भाटिया11 Aug 1977

1 min read · 12.4K reads

आँखों से पलकों तक जो दो रस्ते थे

उन रस्तों में कितने दरिया पड़ते थे

और इस से भी रस्ता थोड़ा आसान हुआ

ख़्वाब में हम ने सारे जंगले देखे थे

घूम रहा था इक मजनूँ बिन वहशत के

सारे सहरा में उस के ही चर्चे थे

वक़्त था उस की रुख़्सत का और लेट थी मैं

गाड़ी के सारे डब्बे भी इक से थे

एक मुकम्मल मंज़र था उस मंज़र में

वो था और दो-चार परिंदे बैठे थे

पूजा भाटिया
About the poet

पूजा भाटिया

मूल नाम : पूजा भाटिया जन्म : 11 Aug 1977 | मुंबई, महाराष्ट्र

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like