शहृ में चलते हुए सब को यही लगता है क्या - प्रेमचंद सहजवाला

प्रेमचंद सहजवालाप्रेमचंद सहजवाला18 Sept 1945 – 21 Sept 2015

5 min read · 12.3K reads


शहृ में चलते हुए सब को यही लगता है क्या
कू ब कू[1] दुश्मन कोई फिर घात में बैठा है क्या
 
हाथ फैला कर यहाँ पर हर कोई करता सवाल
देखना मेरी लकीरों में लिखा पैसा है क्या
 
कह रहा था इक सियासतदान[2] कल तक़रीर[3] में
मुझ से भी ज़्यादा कहो चेहरा कोई उजला है क्या
 
रास्तों से कह रहा था कल समुन्दर कुछ उदास
मेरी नदियों को कहीं पर आप ने देखा है क्या

पूछते थे एक दूजे से ये कुछ ख़ास आदमी
यार बतलाओ कि यह आम आदमी होता है क्या
 
ईश्वर भी इक बशर को देख कर हैरान था
सोचता था यह बशर खाता है क्या पीता है क्या
 
रूह सी कोई भटकती आज भी इंजील[4] में
फिर कोई तालीम देना चाहता ईसा है क्या
 
हो गया है यह वतन भी मिस्र के बाज़ार सा
आदमी से और ज़्यादा कुछ कहो सस्ता है क्या
 
इश्क में बह्रे-रमल[5] क्या और क्या बह्रे हज़ज़[6] ,
दर्द में कोई कहे मक़तअ[7] है क्या मतला[8] है क्या.
 
प्रेमचंद सहजवाला
About the poet

प्रेमचंद सहजवाला

View profile & all 26 Poems / Stories

More from प्रेमचंद सहजवाला

  1. कभी सैय्याद के जो खौफ से बाहर नहीं आया - प्रेमचंद सहजवाला

    कभी सैय्याद के जो खौफ से बाहर नहीं आयापरिंदा कोई भी ऐसा फलक छू कर नहीं आया

    12.4K reads
  2. दीवाने तेरे हुस्न के मारों में खड़े हैं - प्रेमचंद सहजवाला

    दीवाने तेरे हुस्न के मारों में खड़े हैंतपते हुए पैरों से शरारों में खड़े हैं

    12.3K reads
  3. न हिन्दू की न मुस्लिम की - प्रेमचंद सहजवाला

    न हिन्दू की न मुस्लिम की किसी ग़लती से होता हैयहाँ दंगा सियासतदान[1] की मर्ज़ी से होता है

    12.4K reads
  4. किसानों को ज़मींदारों के - प्रेमचंद सहजवाला

    किसानों को ज़मींदारों के जब ऐलां बता देंगे,वो अपनी जान दे कर आप के कर्ज़े चुका देंगे.

    12.4K reads
  5. जगमगाते शहृ का हर इक मकाँ ऐवाँ लगा - प्रेमचंद सहजवाला

    जगमगाते शहृ का हर इक मकाँ ऐवाँ लगागरचे दिल से हर बशर बे-इन्तहा वीराँ लगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like