जगमगाते शहृ का हर इक मकाँ ऐवाँ लगा - प्रेमचंद सहजवाला

प्रेमचंद सहजवालाप्रेमचंद सहजवाला18 Sept 1945 – 21 Sept 2015

4 min read · 12.4K reads


जगमगाते शहृ का हर इक मकाँ ऐवाँ लगा
गरचे दिल से हर बशर बे-इन्तहा वीराँ लगा

झूठ के रस्ते रवाँ था आज सारा काफिला
सच के रस्ते जा रहा इक आदमी नादाँ लगा

सच खड़ा था कटघरे में और मुन्सिफ झूठ था
 डगमगाता किस कदर इन्साफ का मीज़ां लगा

जिन सवालों का पता था इम्तिहाँ से पेशतर
इम्तिहाँ में बस उन्हीं का हल मुझे आसाँ लगा

इक मुलम्मा ओढ़ कर मिलते यहाँ अहबाब हैं,
मुस्कराना भी किसी का जाने क्यों एहसाँ लगा
 
इक बड़ा बाज़ार दुनिया बन गई है दोस्तो
दह्र के बाज़ार में इन्सां बहुत अर्ज़ां लगा
 
ज़िन्दगी के क़र्ज़ से था डर रहा जो बेपनाह
मौत से बेखौफ मुझ को अब वही दहकाँ लगा
 
दोस्त के सीने में खंजर घोंपना आसान था
दर्द सा इक बेवजह दिल में फ़कत पिन्हाँ लगा
प्रेमचंद सहजवाला
About the poet

प्रेमचंद सहजवाला

View profile & all 26 Poems / Stories

More from प्रेमचंद सहजवाला

  1. कभी सैय्याद के जो खौफ से बाहर नहीं आया - प्रेमचंद सहजवाला

    कभी सैय्याद के जो खौफ से बाहर नहीं आयापरिंदा कोई भी ऐसा फलक छू कर नहीं आया

    12.4K reads
  2. दीवाने तेरे हुस्न के मारों में खड़े हैं - प्रेमचंद सहजवाला

    दीवाने तेरे हुस्न के मारों में खड़े हैंतपते हुए पैरों से शरारों में खड़े हैं

    12.3K reads
  3. न हिन्दू की न मुस्लिम की - प्रेमचंद सहजवाला

    न हिन्दू की न मुस्लिम की किसी ग़लती से होता हैयहाँ दंगा सियासतदान[1] की मर्ज़ी से होता है

    12.4K reads
  4. किसानों को ज़मींदारों के - प्रेमचंद सहजवाला

    किसानों को ज़मींदारों के जब ऐलां बता देंगे,वो अपनी जान दे कर आप के कर्ज़े चुका देंगे.

    12.4K reads
  5. हर इक शय किस कदर लगती नई थी - प्रेमचंद सहजवाला

    हर इक शय किस कदर लगती नई थीहवाले जब तेरे यह ज़िंदगी थी

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like