न हिन्दू की न मुस्लिम की - प्रेमचंद सहजवाला

प्रेमचंद सहजवालाप्रेमचंद सहजवाला18 Sept 1945 – 21 Sept 2015

4 min read · 12.4K reads


न हिन्दू की न मुस्लिम की किसी ग़लती से होता है
यहाँ दंगा सियासतदान[1] की मर्ज़ी से होता है

ज़मीं सरमाएदारों की है या है हम किसानों की
हमारे मुल्क में ये फैसला गोली से होता है

नज़र मज़लूम[2] ज़ालिम से मिला सकते नहीं अक्सर
शुरू ये सिलसिला शायद किसी बागी से होता है

तरक्की-याफ़्ता इस मुल्क में खुशियाँ मनाएं क्या
हमारा वास्ता तो आज भी रोज़ी से होता है

गुज़र जाते हैं जो लम्हे वो वापस तो नहीं आते
मगर अहसास अश्कों का किसी चिट्ठी से होता है

कहाँ तक रौशनी जाए फलक से चाँद तारों की
ये बटवारा जहाँ में आप की मर्ज़ी से होता है

न देखा कर तू हसरत से इन ऊंचे आस्तनों को
वहाँ तक पहुंचना पहचान की सीढ़ी से होता है
प्रेमचंद सहजवाला
About the poet

प्रेमचंद सहजवाला

View profile & all 26 Poems / Stories

More from प्रेमचंद सहजवाला

  1. कभी सैय्याद के जो खौफ से बाहर नहीं आया - प्रेमचंद सहजवाला

    कभी सैय्याद के जो खौफ से बाहर नहीं आयापरिंदा कोई भी ऐसा फलक छू कर नहीं आया

    12.4K reads
  2. दीवाने तेरे हुस्न के मारों में खड़े हैं - प्रेमचंद सहजवाला

    दीवाने तेरे हुस्न के मारों में खड़े हैंतपते हुए पैरों से शरारों में खड़े हैं

    12.3K reads
  3. किसानों को ज़मींदारों के - प्रेमचंद सहजवाला

    किसानों को ज़मींदारों के जब ऐलां बता देंगे,वो अपनी जान दे कर आप के कर्ज़े चुका देंगे.

    12.4K reads
  4. जगमगाते शहृ का हर इक मकाँ ऐवाँ लगा - प्रेमचंद सहजवाला

    जगमगाते शहृ का हर इक मकाँ ऐवाँ लगागरचे दिल से हर बशर बे-इन्तहा वीराँ लगा

    12.4K reads
  5. हर इक शय किस कदर लगती नई थी - प्रेमचंद सहजवाला

    हर इक शय किस कदर लगती नई थीहवाले जब तेरे यह ज़िंदगी थी

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like