कभी सैय्याद के जो खौफ से बाहर नहीं आया - प्रेमचंद सहजवाला

प्रेमचंद सहजवालाप्रेमचंद सहजवाला18 Sept 1945 – 21 Sept 2015

4 min read · 12.4K reads


कभी सैय्याद के जो खौफ से बाहर नहीं आया
परिंदा कोई भी ऐसा फलक छू कर नहीं आया

अदालत में गए ईश्वर पे हम सब फैसला सुनने
मगर अफ़सोस सब आए फकत ईश्वर नहीं आया

मेरी मजबूर बस्ती में सुबह सूरज उगा तो था
वो अपनी मुट्ठियों में रौशनी ले कर नहीं आया

मकानों की कतारों में गए हम दूर तक साथी
चले भी थे मुसलसल पर तुम्हारा घर नहीं आया

गए शागिर्द सब पढ़ने मदरसा बंद था लेकिन
पढ़ाने कम पगारों पर कोई टीचर नहीं आया

बहुत आए हमारे गांव में सपनों के ताजिर पर
गरीबी दूर करने वाला कारीगर नहीं आया

करोड़ों देवताओं के करोड़ों रूप हैं लोगो
बदल दे जिंदगानी जो वो मुरलीधर नहीं आया
प्रेमचंद सहजवाला
About the poet

प्रेमचंद सहजवाला

View profile & all 26 Poems / Stories

More from प्रेमचंद सहजवाला

  1. दीवाने तेरे हुस्न के मारों में खड़े हैं - प्रेमचंद सहजवाला

    दीवाने तेरे हुस्न के मारों में खड़े हैंतपते हुए पैरों से शरारों में खड़े हैं

    12.3K reads
  2. न हिन्दू की न मुस्लिम की - प्रेमचंद सहजवाला

    न हिन्दू की न मुस्लिम की किसी ग़लती से होता हैयहाँ दंगा सियासतदान[1] की मर्ज़ी से होता है

    12.4K reads
  3. किसानों को ज़मींदारों के - प्रेमचंद सहजवाला

    किसानों को ज़मींदारों के जब ऐलां बता देंगे,वो अपनी जान दे कर आप के कर्ज़े चुका देंगे.

    12.4K reads
  4. जगमगाते शहृ का हर इक मकाँ ऐवाँ लगा - प्रेमचंद सहजवाला

    जगमगाते शहृ का हर इक मकाँ ऐवाँ लगागरचे दिल से हर बशर बे-इन्तहा वीराँ लगा

    12.4K reads
  5. हर इक शय किस कदर लगती नई थी - प्रेमचंद सहजवाला

    हर इक शय किस कदर लगती नई थीहवाले जब तेरे यह ज़िंदगी थी

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like