किसानों को ज़मींदारों के - प्रेमचंद सहजवाला

प्रेमचंद सहजवालाप्रेमचंद सहजवाला18 Sept 1945 – 21 Sept 2015

4 min read · 12.4K reads


किसानों को ज़मींदारों के जब ऐलां बता देंगे,
वो अपनी जान दे कर आप के कर्ज़े चुका देंगे.
 
परिंदे सब तुम्हारे क़ैदखाने के कफ़स में हैं,
मगर इक दिन ये तूफाँ बन के ज़िन्दाँ को उड़ा देंगे.
 
तुम्हारी हर हक़ीक़त राज़ के परदे में पिन्हाँ है,
मगर कुछ सरफिरे आ कर कभी पर्दा उठा देंगे.
 
गिरफ्तः-लब हैं हम गरचे तुम्हारे खौफ़ से अब तक,
ज़बां खुलने पे इक नग्मा बगावत का भी गा देंगे.
 
सियासतदान नावाकिफ़ हैं सब इखलाक़ से लेकिन,
कभी नेहरु कभी गाँधी सी तक़रीरें सुना देंगे
 
कोई मुजरिम शहर में कल ज़मानत पर नज़र आया,
वो इक आला घराने का था उस को क्या सज़ा देंगे!
प्रेमचंद सहजवाला
About the poet

प्रेमचंद सहजवाला

View profile & all 26 Poems / Stories

More from प्रेमचंद सहजवाला

  1. कभी सैय्याद के जो खौफ से बाहर नहीं आया - प्रेमचंद सहजवाला

    कभी सैय्याद के जो खौफ से बाहर नहीं आयापरिंदा कोई भी ऐसा फलक छू कर नहीं आया

    12.4K reads
  2. दीवाने तेरे हुस्न के मारों में खड़े हैं - प्रेमचंद सहजवाला

    दीवाने तेरे हुस्न के मारों में खड़े हैंतपते हुए पैरों से शरारों में खड़े हैं

    12.3K reads
  3. न हिन्दू की न मुस्लिम की - प्रेमचंद सहजवाला

    न हिन्दू की न मुस्लिम की किसी ग़लती से होता हैयहाँ दंगा सियासतदान[1] की मर्ज़ी से होता है

    12.4K reads
  4. जगमगाते शहृ का हर इक मकाँ ऐवाँ लगा - प्रेमचंद सहजवाला

    जगमगाते शहृ का हर इक मकाँ ऐवाँ लगागरचे दिल से हर बशर बे-इन्तहा वीराँ लगा

    12.4K reads
  5. हर इक शय किस कदर लगती नई थी - प्रेमचंद सहजवाला

    हर इक शय किस कदर लगती नई थीहवाले जब तेरे यह ज़िंदगी थी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like