ये कैसा खेल उल्फ़त का मेरी सरकार होता है
कभी इंकार होता है कभी इक़रार होता है
दिले-बेताब रस्ता इश्क़ का दुश्वार होता है
सुकूने दिल का दुश्मन दिल का ही आज़ार होता है
ख़बर भी है तुझे ऐ मुस्कुरा कर देखने वाले
तेरी तेगे नज़र का मेरे दिल पर वार होता है
तेरे रहमो करम का इक ज़माने में है जब चर्चा
तो मुझ पर ज़ुल्म क्यों इतना मेरी सरकार होता है
ख़बर तक भी नहीं अंजान होती हुस्न वालों को
ज़माने भर में आशिक़ ही ज़लीलो ख़ार होता है।