हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजानप्रमिल चन्द्र सरीन अंजान6 Sept 1939

3 min read · 12.4K reads

हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलम
मांगते हैं तुमसे हम रंजो-अलम

जो भी चाहो इश्क़ में हासिल करो
दर्दे-दिल, आहो-फुगां रंजो-अलम

इंतिहाए-इश्क़ में देखें कि अब
तोड़ते हैं मेरा दम रंजो-अलम

पूछते हैं वो हमारा हाले-दिल
जिनका हम पर है करम रंजो अलम

कम से कम उनको तो ये मालूम है
सह रहे हैं कब से हम रंजो-अलम

ऐ सितमगर तू बता तेरे सिवा
और किसका है करम रंजो-अलम

हम मुक़द्दर के धनी हैं दोस्तो
मिल रहे हैं हर क़दम रंजो-अलम

दीदनी है मेरे घर का ये समां
मिल रहे हैं यां बहम रंजो-अलम।
प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान
About the poet

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

View profile & all 65 Poems / Stories

More from प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

  1. तुमने कहा था - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    खाली पेट, चाहता रोटी,भरा पेट आराम।

    12.4K reads
  2. वो शाम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    बाग़ के इस हसीन गोशे मेंसब्ज़ पेड़ों के नर्म साये में

    12.4K reads
  3. तू इसे माने न माने बात है मानी हुई - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    तू इसे माने न माने बात है मानी हुईचांद-सा टुकड़ा हुआ या तेरी पेशानी हुई

    12.4K reads
  4. मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डर - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डरराहे वतन में जो निकले हों हाथ पे रखकर अपना सर

    12.4K reads
  5. जो हमें करना था हम उल्फ़त में जलकर कर चुके - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    जो हमें करना था हम उल्फ़त में जलकर कर चुकेआप पर हम ज़िन्दगी तक तो न्यौछावर कर चुके

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like