तुमने कहा था - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजानप्रमिल चन्द्र सरीन अंजान6 Sept 1939

3 min read · 12.4K reads

खाली पेट, चाहता रोटी,
भरा पेट आराम।
किंतु बात यह सच है भाई,
हाथ चाहता काम।

लगे रहे अनवरत काम में,
उन्हें मिला है नाम।
श्रम के सीकर रंग बिरंगे,
बाकी काले श्याम।

मन में द्वेष भावना लेकर,
करो सड़क मत जाम।
पेड़ों की संख्या में क्या है,
मतलब तो है आम।

सही आंकलन भले बुरे का!
हमीं रहे नाकाम।
फल उसमें भी लगे रहे हैं,
क्यों खजूर बदनाम।

छोटे बड़े काम सब अच्छे,
रखो काम से काम।
श्रद्धा निष्ठा, कठिन परिश्रम,
देते अच्छे दाम।
प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान
About the poet

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

View profile & all 65 Poems / Stories

More from प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

  1. हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलममांगते हैं तुमसे हम रंजो-अलम

    12.4K reads
  2. वो शाम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    बाग़ के इस हसीन गोशे मेंसब्ज़ पेड़ों के नर्म साये में

    12.4K reads
  3. तू इसे माने न माने बात है मानी हुई - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    तू इसे माने न माने बात है मानी हुईचांद-सा टुकड़ा हुआ या तेरी पेशानी हुई

    12.4K reads
  4. मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डर - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डरराहे वतन में जो निकले हों हाथ पे रखकर अपना सर

    12.4K reads
  5. जो हमें करना था हम उल्फ़त में जलकर कर चुके - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    जो हमें करना था हम उल्फ़त में जलकर कर चुकेआप पर हम ज़िन्दगी तक तो न्यौछावर कर चुके

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like