तू इसे माने न माने बात है मानी हुई - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजानप्रमिल चन्द्र सरीन अंजान6 Sept 1939

4 min read · 12.4K reads

तू इसे माने न माने बात है मानी हुई
चांद-सा टुकड़ा हुआ या तेरी पेशानी हुई

खाके-कूए-यार थी अक्सीर सौ अक्सीर की
क्यों तलाशे कीमिया की हमसे नादानी हुई

क्या सितारों की चमक और क्या चिरागों की ज़िया
चांद की भी उनके आगे मांद ताबानी हुई

नींद रातों की हुई गायब सुकूं जाता रहा
मेरे दिल की इश्क़ में कुछ ऐसे वीरानी हुई

देख कर मैं उनकी सूरत देखता ही रह गया
सनअते दस्ते ख़ुदा पर मुझको हैरानी हुई

ग़ैर हरगिज़ पा न सकता बार तेरी बज़्म में
पर मुझे हासिल न तेरे दर की दरबानी हुई

क्या कहें अंजान हम तेगे-निगाहे यार को
पानी उसके सामने तेगे-सफ़ाहानी हुई।
प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान
About the poet

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

View profile & all 65 Poems / Stories

More from प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

  1. तुमने कहा था - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    खाली पेट, चाहता रोटी,भरा पेट आराम।

    12.4K reads
  2. हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलममांगते हैं तुमसे हम रंजो-अलम

    12.4K reads
  3. वो शाम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    बाग़ के इस हसीन गोशे मेंसब्ज़ पेड़ों के नर्म साये में

    12.4K reads
  4. मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डर - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डरराहे वतन में जो निकले हों हाथ पे रखकर अपना सर

    12.4K reads
  5. जो हमें करना था हम उल्फ़त में जलकर कर चुके - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    जो हमें करना था हम उल्फ़त में जलकर कर चुकेआप पर हम ज़िन्दगी तक तो न्यौछावर कर चुके

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like