जो हमें करना था हम उल्फ़त में जलकर कर चुके - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजानप्रमिल चन्द्र सरीन अंजान6 Sept 1939

3 min read · 12.4K reads

जो हमें करना था हम उल्फ़त में जलकर कर चुके
आप पर हम ज़िन्दगी तक तो न्यौछावर कर चुके

हाले दिल होना था मेरा जितना अबतर हो चुका
ज़ुल्म मुंह पर जितने करने थे सितमगर कर चुके

इक तग़ाफ़ुल केश से उम्मीद ये बेकार है
अपना वादा वो वफ़ा ऐ कल्बे-मुज़्तर कर चुके

जो हमें रोज़े-अज़ल से ही रुलाते आएं हैं
उनके ग़म में हाल अपना हम तो अबतर कर चुके

हो चुका बस हो चुका है एहतिमामे-ज़िन्दगी
कर चुके बस कर चुके हम ग़म को रहबर कर चुके

अब कहां है फ़ुर्सते-सैर-जहां अंजान को
अब तो उसके दिल में जलवे आपके घर कर चुके
प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान
About the poet

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

View profile & all 65 Poems / Stories

More from प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

  1. तुमने कहा था - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    खाली पेट, चाहता रोटी,भरा पेट आराम।

    12.4K reads
  2. हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलममांगते हैं तुमसे हम रंजो-अलम

    12.4K reads
  3. वो शाम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    बाग़ के इस हसीन गोशे मेंसब्ज़ पेड़ों के नर्म साये में

    12.4K reads
  4. तू इसे माने न माने बात है मानी हुई - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    तू इसे माने न माने बात है मानी हुईचांद-सा टुकड़ा हुआ या तेरी पेशानी हुई

    12.4K reads
  5. मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डर - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डरराहे वतन में जो निकले हों हाथ पे रखकर अपना सर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like