तेरी नज़रों से क्या गिरा हूँ मैं - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजानप्रमिल चन्द्र सरीन अंजान6 Sept 1939

3 min read · 12.4K reads

तेरी नज़रों से क्या गिरा हूँ मैं
अपनी नज़रों में गिर गया हूँ मैं

वहशी दीवाना सिरफिरा हूँ मैं
खैर जो भी हूँ आपका हूँ मैं

अब कोई मेहरबाँ हुआ तो क्या
अब तो दुनिया से उठ रहा हूँ मैं

अपने घर से उठा है सैले बला
अपने अश्क़ों में बह गया हूँ मैं

ऐ अजल आ के मेरी मेहमां हो
राह मुद्दत से तक रहा हूँ मैं

हो चुके हैं अलम गले का हार
ज़िंदा क्योंकर हूँ सोचता हूँ मैं

कैसे सुलझेगी इश्क़ की गुत्थी
एक उलझन में फंस गया हूँ मैं

बात अपनी गरज़ की है अंजान
तू मेरा हो न हो तेरा हूँ मैं।
प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान
About the poet

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

View profile & all 65 Poems / Stories

More from प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

  1. तुमने कहा था - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    खाली पेट, चाहता रोटी,भरा पेट आराम।

    12.4K reads
  2. हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलममांगते हैं तुमसे हम रंजो-अलम

    12.4K reads
  3. वो शाम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    बाग़ के इस हसीन गोशे मेंसब्ज़ पेड़ों के नर्म साये में

    12.4K reads
  4. तू इसे माने न माने बात है मानी हुई - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    तू इसे माने न माने बात है मानी हुईचांद-सा टुकड़ा हुआ या तेरी पेशानी हुई

    12.4K reads
  5. मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डर - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डरराहे वतन में जो निकले हों हाथ पे रखकर अपना सर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like