इंतिज़ार - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजानप्रमिल चन्द्र सरीन अंजान6 Sept 1939

4 min read · 12.4K reads

हर इक कली मलूल है हर एक गुल उदास है
फ़ज़ा बुझी बुझी सी है चमन के दिल में यास है

घटा घटा में बिजलियाँ सबा भी बेक़रार है
जली जली सी पत्तियां उदास सब्ज़ा-ज़ार है

उजड़ गये हैं रास्ते फ़लक पे छा गया है ग़म
ज़मीन सोगवार है खुशी को खा गया है ग़म

शजर थके थके से हैं थकी थकी बहार है
हर एक शय को इश्क़ में किसी का इंतिज़ार है

है इंतिज़ार आपका अलम है और यास है
मुझे भी खा गया है ग़म मेरी भी दिल उदास है

कभी मिले थे हम यहां कभी फ़ज़ा में रंग था
घटा घटा में प्यार था यहां खुशी का ढंग था

कभी खिले थे गुल यहां निखार था
कभी यहां बहार थी समां भी खुशगवार था

शजर शजर में रंग था कली कली में ताज़गी
खिली थी फूल की तरह हर एक शय में ज़िन्दगी

ये ज़िन्दगी मेरे लिए अब ऐसा एक बार है
कि तेरे साथ साथ अब क़ज़ा का इंतिज़ार है।

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान
About the poet

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

View profile & all 65 Poems / Stories

More from प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

  1. तुमने कहा था - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    खाली पेट, चाहता रोटी,भरा पेट आराम।

    12.4K reads
  2. हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलममांगते हैं तुमसे हम रंजो-अलम

    12.4K reads
  3. वो शाम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    बाग़ के इस हसीन गोशे मेंसब्ज़ पेड़ों के नर्म साये में

    12.4K reads
  4. तू इसे माने न माने बात है मानी हुई - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    तू इसे माने न माने बात है मानी हुईचांद-सा टुकड़ा हुआ या तेरी पेशानी हुई

    12.4K reads
  5. मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डर - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डरराहे वतन में जो निकले हों हाथ पे रखकर अपना सर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like