तुम्हेँ लगता है तो लगता रहे, बेकार लिखता हूँ - फूलचन्द गुप्ता

फूलचन्द गुप्ताफूलचन्द गुप्ता30 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

तुम्हेँ लगता है तो लगता रहे बेकार लिखता हूँ
फ़क़त मैं अनुभवों के नज़्म ओ अशआर लिखता हूँ

इसे तुम शायरी समझो कि मेरा फ़लसफ़ा समझो
बहुत नफ़रत है दुनिया में, मुकम्मल प्यार लिखता हूँ

मिरे अलफ़ाज़ ओ लब से टपकता खून है क्योंकि
गुज़रते वक़्त के मौजूँ असह तकरार लिखता हूँ

किया है बेदख़ल दिल से, ये तेरी बदमिज़ाजी है
वगरना जुस्तजू सच की मुझे, सौ बार लिखता हूँ

मुझे अहमक कहेंगे जो, यक़ीनन आप अहमक हैं
अगर सारी वबा को जंग-ए-बाज़ार लिखता हूँ
फूलचन्द गुप्ता
About the poet

फूलचन्द गुप्ता

View profile & all 32 Poems / Stories

More from फूलचन्द गुप्ता

  1. पहले-पहले डर लगता है - फूलचन्द गुप्ता

    पहले-पहले डर लगता हैफिर पिंजरा ही घर लगता है

    12.4K reads
  2. जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं - फूलचन्द गुप्ता

    जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं ।जाने कितने पत्थर घर के बाहर रहते हैं ।

    12.4K reads
  3. दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो ! - फूलचन्द गुप्ता

    दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !सिर फूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !

    12.4K reads
  4. कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है - फूलचन्द गुप्ता

    कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है ।लेकिन तमाम देश का खाना ख़राब है ।

    12.3K reads
  5. एक-से हों घर, अलग आकार न हो - फूलचन्द गुप्ता

    एक-से हों घर, अलग आकार न हो ।खिड़कियाँ तो हों, मगर दीवार न हो ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like