दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो ! - फूलचन्द गुप्ता

फूलचन्द गुप्ताफूलचन्द गुप्ता30 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !
सिर फूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !

जग रूठा, क़िस्मत रूठी, अपने रूठे अब
रब रूठा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !

छूट गए सब संगी-साथी, रिश्ते-नाते छूट गए
घर छूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !

लुट जाने की इच्छा ने जब तुमको ही
ख़ुद लूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !

लोहे के थे, चूर्ण हो गए, पर दुनिया ने
फिर कूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !
फूलचन्द गुप्ता
About the poet

फूलचन्द गुप्ता

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like