जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं - फूलचन्द गुप्ता

फूलचन्द गुप्ताफूलचन्द गुप्ता30 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं ।
जाने कितने पत्थर घर के बाहर रहते हैं ।

जाने कैसी होड़ लगी है पत्थर बनने की,
पत्थर के ही घर बनवाकर पत्थर रहते हैं ।

दिल में पत्थर, मुँह में पत्थर, सोचें पत्थर-सा
हाथों में वे कितने पत्थर लेकर रहते हैं ?

इनकी साज़िश हमको-तुमको पत्थर करना है
और इसी से सारे पत्थर मिलकर रहते हैं !

चकमक पत्थर होकर भी तुम सिमटे रहते हो
कीचड़ के ये लिजलिज पत्थर तनकर रहते हैं ।
फूलचन्द गुप्ता
About the poet

फूलचन्द गुप्ता

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like