कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है - फूलचन्द गुप्ता

फूलचन्द गुप्ताफूलचन्द गुप्ता30 Sept 1958

3 min read · 12.3K reads

कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है ।
लेकिन तमाम देश का खाना ख़राब है ।

तुमने उपाय जो किया, उम्मीद से परे,
उस पर सवाल क्या करें वो लाज़वाब है ।

जब भूख और प्यास को तरजीह दी नहीं,
कैसे कहें सुकून-ओ-हुस्न-ओ-शबाब है ।

गैरों का ऐब खींच का झण्डा बना दिया
अपने गुनाहो-जुल्म पर डाला हिजाब है ।

ना वेद ना कुरान ना कलाम ए हुक्मराँ
मेरा ग़रीब मुल्क ही सच्ची किताब है ।
फूलचन्द गुप्ता
About the poet

फूलचन्द गुप्ता

View profile & all 32 Poems / Stories

More from फूलचन्द गुप्ता

  1. पहले-पहले डर लगता है - फूलचन्द गुप्ता

    पहले-पहले डर लगता हैफिर पिंजरा ही घर लगता है

    12.4K reads
  2. जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं - फूलचन्द गुप्ता

    जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं ।जाने कितने पत्थर घर के बाहर रहते हैं ।

    12.4K reads
  3. दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो ! - फूलचन्द गुप्ता

    दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !सिर फूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !

    12.4K reads
  4. एक-से हों घर, अलग आकार न हो - फूलचन्द गुप्ता

    एक-से हों घर, अलग आकार न हो ।खिड़कियाँ तो हों, मगर दीवार न हो ।

    12.3K reads
  5. बेवजह की नहीं, बावजह कीजिए - फूलचन्द गुप्ता

    बेवजह की नहीं, बावजह कीजिए ।नाव है, नाख़ुदा से ज़िरह कीजिए ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like