एक-से हों घर, अलग आकार न हो - फूलचन्द गुप्ता

फूलचन्द गुप्ताफूलचन्द गुप्ता30 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

एक-से हों घर, अलग आकार न हो ।
खिड़कियाँ तो हों, मगर दीवार न हो ।

सो सकें सब रात में बेख़ौफ़ होकर,
हो सवेरा, ख़ौफ़ का आसार न हो ।

बस्तियाँ हों, खेत हों, खलिहान हों,
कारख़ाने हों, कहीं बाज़ार न हो ।

हो मोहब्बत में भले दंदांजनी,
पर मोहब्बत का कभी व्यापार न हो ।

बन्दरों के बीच में हों बिल्लियाँ भी,
रोटियाँ इतनी हों कि तकरार न हो ।

हो मुसलसल रौशनी संसार में,
रौशनीघर के बिना संसार न हो ।

चान्द भी रौशन रहे स्वयमेव ही,
रौशनी पर सूर्य का अधिकार न हो ।
फूलचन्द गुप्ता
About the poet

फूलचन्द गुप्ता

View profile & all 32 Poems / Stories

More from फूलचन्द गुप्ता

  1. पहले-पहले डर लगता है - फूलचन्द गुप्ता

    पहले-पहले डर लगता हैफिर पिंजरा ही घर लगता है

    12.4K reads
  2. जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं - फूलचन्द गुप्ता

    जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं ।जाने कितने पत्थर घर के बाहर रहते हैं ।

    12.4K reads
  3. दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो ! - फूलचन्द गुप्ता

    दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !सिर फूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !

    12.4K reads
  4. कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है - फूलचन्द गुप्ता

    कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है ।लेकिन तमाम देश का खाना ख़राब है ।

    12.3K reads
  5. बेवजह की नहीं, बावजह कीजिए - फूलचन्द गुप्ता

    बेवजह की नहीं, बावजह कीजिए ।नाव है, नाख़ुदा से ज़िरह कीजिए ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like