पहले-पहले डर लगता है - फूलचन्द गुप्ता

फूलचन्द गुप्ताफूलचन्द गुप्ता30 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

पहले-पहले डर लगता है
फिर पिंजरा ही घर लगता है

मुझको तो हैवान, यहाँ पर
काज़िम से बेहतर लगता है

कानी हौद बनी अब संसद
लोकतन्त्र बेघर लगता है

जिसके सीने पर सिर रक्खा
पड़ा वहीं पत्थर लगता है

मिली अजीब आँख है तुझको
हर हाक़िम सुन्दर लगता है !

बन्द कफ़न है, कटे पंख हैं
ज़िन्दा हूँ, मर मर लगता है

कहीं चीख़ है, कहीं ठहाके
यह कैसा मंज़र लगता है ?

नदी, नाव, पतवारों के अब
मिलने का अवसर लगता है ।
फूलचन्द गुप्ता
About the poet

फूलचन्द गुप्ता

View profile & all 32 Poems / Stories

More from फूलचन्द गुप्ता

  1. जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं - फूलचन्द गुप्ता

    जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं ।जाने कितने पत्थर घर के बाहर रहते हैं ।

    12.4K reads
  2. दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो ! - फूलचन्द गुप्ता

    दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !सिर फूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !

    12.4K reads
  3. कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है - फूलचन्द गुप्ता

    कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है ।लेकिन तमाम देश का खाना ख़राब है ।

    12.3K reads
  4. एक-से हों घर, अलग आकार न हो - फूलचन्द गुप्ता

    एक-से हों घर, अलग आकार न हो ।खिड़कियाँ तो हों, मगर दीवार न हो ।

    12.3K reads
  5. बेवजह की नहीं, बावजह कीजिए - फूलचन्द गुप्ता

    बेवजह की नहीं, बावजह कीजिए ।नाव है, नाख़ुदा से ज़िरह कीजिए ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like