हम उस शोख़ के सौदाई हैं यह तो हमारी मर्ज़ी है - परमानन्द शर्मा शरर

परमानन्द शर्मा शररपरमानन्द शर्मा शरर17 Sept 1923

4 min read · 12.4K reads

हम उस शोख़ के शैदाई हैं यह तो हमारी मर्ज़ी है
उसकी इनायत भी हो हम पर उसकी अपनी मर्ज़ी है

अपनी ख़ता या उसकी रज़ा या तोहमत दुनिया वालों की
इक मेरी रुस्वाई में शामिल किस-किस की मर्ज़ी है

इश्क़ है कोई स्वाँग नहीं है यह तो दिल की दुनिया है
जिसके मन को जो भा जाए उसकी अपनी मर्ज़ी है

बहरे-फ़ना में तैरने वालो ख़ुद को मत तैराक कहो
साहिल मिले मिले न मिले साहिल वाले की मर्ज़ी है
 
इन्साँ का मजबूरी तौबा जीना हाथ न मरना है
फिर भी यह नाबीना ख़ुदबीं रटता ‘मर्ज़ी’ ‘मर्ज़ी’ है

सूदो-ज़ियाँ के क़िस्से छोड़ो जब सब कुछ है उसके हाथ
उसकी मर्ज़ी के आगे कब चलती किसकी मर्ज़ी है
परमानन्द शर्मा शरर
About the poet

परमानन्द शर्मा शरर

View profile & all 27 Poems / Stories

More from परमानन्द शर्मा शरर

  1. अजब टीस है उस मुलाक़ात की - परमानन्द शर्मा शरर

    अजब टीस है उस मुलाक़ात कीन बैठे, न उठ्ठे , न कुछ बात की

    12.4K reads
  2. नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सही - परमानन्द शर्मा शरर

    नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सहीख़ाकसारी का मर्तबा ही सही

    12.4K reads
  3. सब्र के एक दो थे जज़ीरे बचे - परमानन्द शर्मा शरर

    सब्र के एक दो थे जज़ीरे[1] बचेग़म के तूफ़ाँ उन्हें भी बहा ले गए

    12.4K reads
  4. दिल है जैसे काँच की चूड़ी - परमानन्द शर्मा शरर

    दिल है जैसे काँच की चूड़ीसाबत-साबत टूटी-टूटी

    12.4K reads
  5. यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैं - परमानन्द शर्मा शरर

    यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैंइस घर में आके बस गए किस घर के लोग हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like