दिल है जैसे काँच की चूड़ी - परमानन्द शर्मा शरर

परमानन्द शर्मा शररपरमानन्द शर्मा शरर17 Sept 1923

3 min read · 12.4K reads

दिल है जैसे काँच की चूड़ी
साबत-साबत टूटी-टूटी

अरमानों की बस्ती वीराँ
उजड़ी-उजड़ी लूटी-लूटी

उखड़ा-उखड़ा रंग-ए-गुलिस्ताँ
डाली-डाली खूँटी-खूँटी

पत्ता-पत्ता घास का परचम
मुहर-ब-लब है बूटी-बूटी

इस दुनिया की हर सच्चाई
लगती है क्यों झूटी-झूटी

आस है इक मिट्टी की गुड़िया
अब भी टूटी -टूटी -टूटी

चारासाज़ो ! वक़्ते सफ़र है
अब तो नब्ज़ भी छूटी-छूटी

‘शरर’ सवेरा होने को है
पूरब में पौ फूटी-फूटी
परमानन्द शर्मा शरर
About the poet

परमानन्द शर्मा शरर

View profile & all 27 Poems / Stories

More from परमानन्द शर्मा शरर

  1. अजब टीस है उस मुलाक़ात की - परमानन्द शर्मा शरर

    अजब टीस है उस मुलाक़ात कीन बैठे, न उठ्ठे , न कुछ बात की

    12.4K reads
  2. नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सही - परमानन्द शर्मा शरर

    नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सहीख़ाकसारी का मर्तबा ही सही

    12.4K reads
  3. सब्र के एक दो थे जज़ीरे बचे - परमानन्द शर्मा शरर

    सब्र के एक दो थे जज़ीरे[1] बचेग़म के तूफ़ाँ उन्हें भी बहा ले गए

    12.4K reads
  4. यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैं - परमानन्द शर्मा शरर

    यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैंइस घर में आके बस गए किस घर के लोग हैं

    12.4K reads
  5. दिल कि है तिशनगी से तरसा है - परमानन्द शर्मा शरर

    दिल कि है तिश्नगी से तरसा हैयूँ तो कहने को अब्र बरसा है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like