सब्र के एक दो थे जज़ीरे बचे - परमानन्द शर्मा शरर

परमानन्द शर्मा शररपरमानन्द शर्मा शरर17 Sept 1923

4 min read · 12.4K reads

सब्र के एक दो थे जज़ीरे[1] बचे
ग़म के तूफ़ाँ उन्हें भी बहा ले गए

चोट से बच न पाया कोई अहले-दिल
जिस तरफ़ तेरी नज़रों के भाले गए

हुस्न वालों की तारीफ़ होती रही
इश्क़ वालों पे कीचड़ उछाले गए

बा-वफ़ाओं के हिस्से रहीं तल्ख़ियाँ
नामो-इनआम सब बेवफ़ा ले गए

हम बज़िद हो के इसरार करते रहे
वो हर इसरार चुपचाप टाले गए

काली रातों में जिन के रहे मुन्तज़िर[2]
किस तरफ़ सुबह के वो उजाले गए

कहते हैं रंग पर बज़्म आई नहीं
जब से हम बज़्म से हैं निकाले गए

क्या ये कलजुग की है रीत ऐ दोस्तो!
फूल मसले गए नाग पाले गए

शायरी का ये आलम हुआ ऐ ‘शरर’
करने वाले गए, सुनने वाले गए
परमानन्द शर्मा शरर
About the poet

परमानन्द शर्मा शरर

View profile & all 27 Poems / Stories