नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सही - परमानन्द शर्मा शरर

परमानन्द शर्मा शररपरमानन्द शर्मा शरर17 Sept 1923

3 min read · 12.4K reads

नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सही
ख़ाकसारी का मर्तबा ही सही

आदमी हर लिहाज़ से हूँ शरीफ़
आपके सामने बुरा ही सही

मैंने माना शराब अच्छी नहीं
ग़म निगलने का आसरा ही सही

मेरी तशहीर पर हैं शादाँ आप
चलो उल्फ़त का यह सिला ही सही

आप लफ़्ज़ों की जंग लड़ते रहें
गुफ़्तगू का ये सिलसिला ही सही

हम ने हर दोस्त से निभाई है
है किसी को गिला, गिला ही सही

है ‘शरर’ पैकरे ख़ुलूसो-वफ़ा
यह चलन है बुरा बुरा ही सही
परमानन्द शर्मा शरर
About the poet

परमानन्द शर्मा शरर

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनीनमकजिसने कभी तोड़ डाला थाएक सम्राट का उपनिवेश;— ब्रजनाथ रथख़ुशी की बात हैदुख की बात है कि एक दोस्त ग़ुस्सा हुआख़ुशी की बात है अभी बाक़ी दोस्त मुझसे ख़ुश हैं— ब्रज श्रीवात्सवघावलंबे समय से बिस्तर पर हूँघाव भरने का नाम ही नहीं ले रहा है— हरि मृदुल