अजब टीस है उस मुलाक़ात की - परमानन्द शर्मा शरर

परमानन्द शर्मा शररपरमानन्द शर्मा शरर17 Sept 1923

3 min read · 12.4K reads

अजब टीस है उस मुलाक़ात की
न बैठे, न उठ्ठे , न कुछ बात की

बज़ाहिर न होंठों से कुछ भी कहा
नज़र ने नज़र से मगर बात की

नया चाँद देखा था जिस रात को
है ताज़ा अभी याद उस रात की

वो जो दरम्याँ मेरे उनके हुई
बनी बात क्या-क्या न उस बात की

किसी ने भी उनसे न पूछा, कहा
कहानी बना ली मेरी बात की

हक़ीक़त को मैंने हक़ीक़त कहा
ये ख़ामी रही अपनी औक़ात की

वो अपना ही क़िसा सुनाते रहे
तवज्जोह न की कुछ मेरी बात की

न तूलानी -ए -शब पे आँसू बहा
‘शरर’ सुबह होती है हर रात की
परमानन्द शर्मा शरर
About the poet

परमानन्द शर्मा शरर

View profile & all 27 Poems / Stories

More from परमानन्द शर्मा शरर

  1. नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सही - परमानन्द शर्मा शरर

    नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सहीख़ाकसारी का मर्तबा ही सही

    12.4K reads
  2. सब्र के एक दो थे जज़ीरे बचे - परमानन्द शर्मा शरर

    सब्र के एक दो थे जज़ीरे[1] बचेग़म के तूफ़ाँ उन्हें भी बहा ले गए

    12.4K reads
  3. दिल है जैसे काँच की चूड़ी - परमानन्द शर्मा शरर

    दिल है जैसे काँच की चूड़ीसाबत-साबत टूटी-टूटी

    12.4K reads
  4. यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैं - परमानन्द शर्मा शरर

    यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैंइस घर में आके बस गए किस घर के लोग हैं

    12.4K reads
  5. दिल कि है तिशनगी से तरसा है - परमानन्द शर्मा शरर

    दिल कि है तिश्नगी से तरसा हैयूँ तो कहने को अब्र बरसा है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like