ये वो नाले हैं जो लब तक आएँगे

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

ये वो नाले हैं जो लब तक आएँगे

तुम तो क्या हो आसमाँ हिल जाएँगे

इश्क़ में इक पीर-ए-देरीना हूँ मैं

मुझ को नासेह आ के क्या समझाएँगे

हज़रत-ए-दिल सोचते हैं आज कुछ

फिर बला कोई मुक़र्रर लाएँगे

इस तवक़्क़ो' पर उठाते हैं सितम

कुछ तो समझेंगे कभी शरमाएँगे

फेंक देंगे दिल को पहलू चीर कर

आप देखें किस तरह ले जाएँगे

हाल-ए-दिल कहते हैं जो कुछ हो सौ हो

देखिए वो आज क्या फ़रमाएँगे

फिर न चौकेंगे क़यामत तक 'नसीम'

पाँव जिस दिन क़ब्र में फैलाएँगे

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश