क़ुर्बान हो रही है मिरी जाँ इधर-उधर

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

क़ुर्बान हो रही है मिरी जाँ इधर-उधर

वाँ रह पे है जो ज़ुल्फ़-ए-परेशाँ इधर-उधर

जाते हैं जब वो सू-ए-चमन सैर के लिए

होते हैं साथ आशिक़-ए-नालाँ इधर-उधर

हैं लख़्त-ए-दिल कहीं तो कहीं पारा-ए-जिगर

रहते हैं पेश-ए-चश्म-ए-गुलिस्ताँ इधर-उधर

हंगामा-ए-जुनूँ से जो दोनों हुए हैं चाक

दामन इधर-उधर है गरेबाँ इधर-उधर

ज़ुल्फ़ें छुटी हुई हैं जो चेहरे पे दो तरफ़

लहरा रहे हैं अफ़ई-ए-पेचाँ इधर-उधर

देखा उन्हों ने मुर्दा मुझे मैं ने अश्क-बार

आए नज़र हैं ख़्वाब-ए-परेशाँ इधर-उधर

या दुश्मनों से क़त्अ हो या मुझ से तर्क-ए-रब्त

क्यूँ दिल को कर रहे हो मिरी जाँ इधर-उधर

मुतरिब वहाँ हैं जम्अ' नवा-साज़ उस तरफ़

होते हैं कल से ऐश के सामाँ इधर-उधर

क्यूँ कर करूँ मैं बात चप-ओ-रास्त-ए-यार की

रहते हैं साथ साथ निगहबाँ इधर-उधर

वो अपनी हट पे हैं मुझे अपने कहे की ज़िद

समझा रहे हैं दोनों को इंसाँ इधर-उधर

आँखों पे साएबाँ हैं मज़े दीद के हों क्या

फैले हुए हैं दामन-ए-मिज़्गाँ इधर-उधर

वो बुत है मैं हूँ साहिब-ए-दीं बहर-ए-फ़ैसला

होते हैं जम्अ' गब्र-ओ-मुसलमाँ इधर-उधर

वो चाहते हैं आएँ मैं कहता हूँ आप जाऊँ

किस लुत्फ़ पर है रग़बत-ए-एहसाँ इधर-उधर

नालाँ वो अक़रबा से मैं हूँ मुख़बिरों से तंग

किस किस तरह के दिल में हैं अरमाँ इधर-उधर

हरजाई उन को कहते हैं बे-शर्म मुझ को लोग

उठते हैं रात-दिन यही तूफ़ाँ इधर-उधर

मंज़ूर है जो रंजिश-ए-साबिक़ का फ़ैसला

हर रोज़ जम्अ' होते हैं मेहमाँ इधर-उधर

हैं पहलुओं में दाग़ जो दोनों तरफ़ 'नसीम'

जल्वा दिखा रहे हैं गुलिस्ताँ इधर-उधर

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like