अश्क आँखों में डर से ला न सके

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

अश्क आँखों में डर से ला न सके

दिल की भड़की हुई बुझा न सके

न हिली जब ज़बाँ नज़ाकत से

रह गए देख कर बुला न सके

थीं जो उस में हया की कुछ बातें

शिकवा मेरा वो लब पे ला न सके

क्या हुए तेरे हौसले ऐ अश्क

हर्फ़-ए-तक़दीर को मिटा न सके

था ये ख़तरा कहीं पसंद न हों

गालियाँ भी मुझे सुना न सके

गो बहुत पास-ए-ग़ैर था लेकिन

आँख हम से भी वो चुरा न सके

पाँव चूमा किए हिना की तरह

जब कोई और रंग ला न सके

ख़ामुशी थी ब-शक्ल-ए-ज़ख़्म मुझे

लब तक अपने सवाल आ न सके

न मली उस ने पाँव में मेहंदी

रंग अपना अदू जमा न सके

इज़्तिराब-ए-क़ज़ा हुआ ये 'नसीम'

कि गले भी उसे लगा न सके

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like