दिल किसी मुश्ताक़ का ठंडा किया

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

दिल किसी मुश्ताक़ का ठंडा किया

ख़ूब किया आप ने अच्छा किया

आज हया आँख की कुछ और है

चाहने वाला कोई पैदा किया

हाए रे पैमाँ-शिकनी के मज़े

जब मैं गया वादा-ए-फ़र्दा किया

कुछ तो किसी ने उन्हें समझा दिया

हम जो गए आज तो पर्दा किया

गो कि न था मेरी तरफ़ मुँह मगर

तिरछी निगाहों से वो देखा किया

आह की तक़्सीर नहीं है मगर

बे-असरी ने मुझे रुस्वा किया

कह के ले आते हैं तुम्हें होशियार

ये न किया हम ने तो फिर क्या किया

मौत के सदक़े कि ये कहते थे वो

आज न उस ने कोई फेरा किया

आप के एहसान की तारीफ़ है

मैं ने अगर शिकवा-ए-आ'दा किया

नाम मेरा सुनते ही शर्मा गए

तुम ने तो ख़ुद आप को रुस्वा किया

क़द्र मिरी तुम ने न की वर्ना मैं

क्या कहूँ क्या आप को समझा किया

मैं ने तो ऐ जान-ए-जहाँ जान दी

तुम ने अदा हक़्क़-ए-वफ़ा क्या किया

फिर वो नहाए अरक़-ए-शर्म में

किस ने मिरे इश्क़ का चर्चा किया

मैं दिल-ए-सद-चाक का कहता था हाल

शाना अबस ज़ुल्फ़ से उलझा किया

उस की नज़र में हुआ हल्का 'नसीम'

मुझ से मिरे शौक़ ने क्या क्या किया

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश