हाथों में आज की शब मेहंदी लगाइएगा

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.5K reads

हाथों में आज की शब मेहंदी लगाइएगा

समझे ये रंग हम भी कुछ रंग लाइएगा

ये शोख़ियाँ तुम्हारी लिक्खी हुई हैं दिल पर

आख़िर कभी तो मेरे क़ाबू में आइएगा

फिर मैं भी कुछ कहूँगा देखो ज़बान रोको

फिर मुँह छुपा के मुझ से आँसू बहाइएगा

ज़ात-ए-शरीफ़ हो तुम मैं ख़ूब जानता हूँ

तूफ़ान और कोई मुझ पर उठाइएगा

हाँ शम्अ' का मैं गुल हूँ नासेह की गुफ़्तुगू हूँ

बढ़ जाऊँगा जहाँ तक मुझ को घटाइएगा

उम्मीद-वार बाक़ी कुछ और रह गए हैं

फिर भी नक़ाब-ए-गेसू मुँह से हटाइएगा

बे-वज्ह ये नहीं है अंदाज़ गुफ़्तुगू का

फिर कल की तरह ऐ जाँ बातें सुनाइएगा

मैं हूँ मिज़ाज-क़ातिल लाज़िम है ख़ौफ़ मुझ से

झूटी क़सम नहीं हूँ हर-दम जो खाइएगा

ये क्यूँ है ना-उमीदी दरगाह-ए-किबरिया से

जो कुछ कि आरज़ू है वैसा ही पाइएगा

मुश्ताक़ ने तो जाँ दी गुल-गू लिबास क्यूँ हो

ये रंग-ए-नौ-उरूसी किस को दखाइएगा

देखो रक़ीब आए देखो रक़ीब आए

क्या मुँह अब आप का है जो मुँह छुपाइएगा

हम ख़ूब जानते हैं उस्तादियाँ तुम्हारी

महफ़िल में बैठे बैठे आँखें मिलाइएगा

आख़िर कुछ इंतिहा भी बे-रहमियों की साहब

कहिए तो आशिक़ों को कब तक सताइएगा

मुमकिन नहीं जो निय्यत बदले तुम्हारी ऐ जाँ

क्या क़हर आज की शब हम पर न लाइएगा

कुछ लहज़ा और ठहरो ता-रूह तन से निकले

आएगी और आफ़त गर आप जाइएगा

समझे हुए हैं जो कुछ दिल में भरे हुए है

काहे को आइएगा काहे को आइएगा

आओ तो जल्द आओ दम-भर के बा'द ऐ जाँ

मुझ को न पाइएगा मुझ को न पाइएगा

सुन लीजिएगा जो कुछ मुद्दत से आरज़ू है

फ़ुर्सत हो गर मयस्सर दम-भर को आइएगा

कुछ दूर मैं नहीं हूँ लाज़िम है याद करनी

मानिंद-ए-दिल मुझे भी पहलू में पाइएगा

ठंडी कभी न होंगी क्या गर्मियाँ तुम्हारी

आख़िर 'नसीम' का दिल कब तक जलाइएगा

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम