यादों के साएबाँ में बसर कर रही है रात

नजमा शाहीन खोसानजमा शाहीन खोसा

1 min read · 12.4K reads

यादों के साएबाँ में बसर कर रही है रात

ख़ाके में ज़िंदगी के धनक भर रही है रात

मुझ से है हम-कलाम या तुझ से है उस की बात

वीरान रास्तों का सफ़र कर रही है रात

मुद्दत से जल रहे हैं यहाँ आस के दिए

बुझते चराग़ को भी क़मर कर रही है रात

उन की महक है आज मिरे दिल से दूर क्यूँ

फूलों से झोलियों को अगर भर रही है रात

दिल को किया मलूल और वीरान आँख को

कुछ यूँ भी जिस्म-ओ-जाँ में क़दम धर रही है रात

रख कर रिदा-ए-इश्क़ में कुछ फूल और ख़्वाब

'शाहीन' आज मेरी तरह मर रही है रात

नजमा शाहीन खोसा
About the poet

नजमा शाहीन खोसा

LCCN : n2013205355

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like