कहीं पे गर्द कहीं पर हवा बनाती हूँ

नजमा शाहीन खोसानजमा शाहीन खोसा

1 min read · 12.4K reads

कहीं पे गर्द कहीं पर हवा बनाती हूँ

मैं ख़ुद को अब तो बस अपने सिवा बनाती हूँ

कहीं पे तारे कहीं पर हैं आस के जुगनू

ख़िज़ाँ में भी मैं गुलों की फ़ज़ा बनाती हूँ

बिखर गए थे किसी नाम के हुरूफ़ कहीं

अब उन को जोड़ कर इक आइना बनाती हूँ

ये तय है उस को अगर लौट कर नहीं आना

तो किस लिए मैं दुआ को असा बनाती हूँ

उजालता है ये तारीकियाँ मिरे दिल की

तुम्हारी याद को हर पल दिया बनाती हूँ

जब अपने अश्क छुपाती हूँ मुस्कुराहट से

तो अपने दर्द को अपनी दवा बनाती हूँ

तराश कर किसी पत्थर के एक पैकर को

कमाल-ए-इश्क़ से उस को ख़ुदा बनाती हूँ

कि ख़्वाब में रहे ता-देर गुफ़्तुगू तुझ से

ज़रा सी बात को मैं वाक़िआ' बनाती हूँ

सुना था मैं ने जो 'शाहीन' एक लम्हे को

इस एक लम्हे को अपनी सदा बनाती हूँ

नजमा शाहीन खोसा
About the poet

नजमा शाहीन खोसा

LCCN : n2013205355

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like