हर घड़ी दर्द की शिद्दत से बिलकती आँखें

नजमा शाहीन खोसानजमा शाहीन खोसा

1 min read · 12.4K reads

हर घड़ी दर्द की शिद्दत से बिलकती आँखें

आतिश-ए-हिज्र से हर लम्हा पिघलती आँखें

एक लम्हे की मुलाक़ात हुई 'उम्र का रोग

उस की सूरत को हैं हर वक़्त तरसती आँखें

दिल-ए-बेताब में अब तक वो मचलती ख़्वाहिश

तेरी ख़ुश्बू से मुसलसल ये महकती आँखें

ख़्वाब में ठहरा हुआ झील का नीला मंज़र

और उसी झील किनारे हैं भटकती आँखें

अब तो वहशत सी टपकती है हर इक मंज़र से

सोज़-ए-हिज्राँ की तपिश से हैं सुलगती आँखें

'इश्क़ नीलाम हुआ 'आम या नाकाम हुआ

रह गईं अहल-ए-वफ़ा की तो बरसती आँखें

सामने पा के उसे दूसरी जानिब तकना

ये हक़ीक़त में हैं 'शाहीन' सँभलती आँखें

नजमा शाहीन खोसा
About the poet

नजमा शाहीन खोसा

LCCN : n2013205355

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like