ग़म के सुनसान बयाबाँ से निकलता ही नहीं

नजमा शाहीन खोसानजमा शाहीन खोसा

1 min read · 12.4K reads

ग़म के सुनसान बयाबाँ से निकलता ही नहीं

दिल मिरा दर्द के तूफ़ाँ से सँभलता ही नहीं

इश्क़ की आतिश-ए-ख़ामोश है कब से रौशन

मगर एहसास का शो'ला है कि जलता ही नहीं

हर तरफ़ धुँद है अश्कों की फ़रावानी से

दिल-ए-बेताब सराबों से बहलता ही नहीं

तल्ख़ियाँ अहल-ए-ज़माना से वो झेली हैं न पूछ

दिल मिरा फ़स्ल-ए-बहाराँ में मचलता ही नहीं

कब से हालात-ए-ज़माना हैं दिगर-गूँ लेकिन

दिल का मौसम किसी हालत में बदलता ही नहीं

क्या कहूँ दरपय-ए-आज़ार है दुनिया 'शाहीन'

आदमी क़ैद-ए-ज़माना से निकलता ही नहीं

नजमा शाहीन खोसा
About the poet

नजमा शाहीन खोसा

LCCN : n2013205355

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like