ऐ इश्क़ इस क़फ़स से मुझे अब रिहाई दे

नजमा शाहीन खोसानजमा शाहीन खोसा

1 min read · 12.4K reads

ऐ इश्क़ इस क़फ़स से मुझे अब रिहाई दे

देखूँ जिधर मुझे तिरा जल्वा दिखाई दे

शहर-ए-शब-ए-फ़िराक़ के गहरे सुकूत में

अपनी सदा मुझे भी कभी तो सुनाई दे

याद-ए-हबीब मुझ को भी अब मुझ से कर जुदा

मुझ को हुजूम-ए-दर्द में मेरी इकाई दे

कब से मैं ख़ामुशी के नगर में मुक़ीम हूँ

लेकिन ये कौन है जो यहाँ भी सुनाई दे

ज़ुल्मत-ज़दों को जादा-ओ-मंज़िल की क्या ख़बर

तारीक रास्तों में भला क्या सुझाई दे

क़तरे में मौजज़न है समुंदर ही हर जगह

अब वो मुझे फ़राज़-ए-उफ़ुक़ तक रसाई दे

मक़्तल में कैसे छोड़ के राहें बदल गया

यारब किसी सनम को न ऐसी ख़ुदाई दे

नजमा शाहीन खोसा
About the poet

नजमा शाहीन खोसा

LCCN : n2013205355

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like