मुझ में सोए हुए माहताब से कम वाक़िफ़ है

नादिया अंबर लोधीनादिया अंबर लोधी

1 min read · 12.4K reads

मुझ में सोए हुए माहताब से कम वाक़िफ़ है

तू मिरी आँख के तालाब से कम वाक़िफ़ है

बुग़्ज़-ए-आ'दा ख़ू-ए-अहबाब से कम वाक़िफ़ है

जो मिरे हल्क़ा-ए-अर्बाब से कम वाक़िफ़ है

सतवत-ए-क़स्र-ए-शही धोके में रखता है कि जो

अज़्मत-ए-गुम्बद-ओ-मेहराब से कम वाक़िफ़ है

इश्क़ की चाहिए ता'लीम अभी और उसे

जो मोहब्बत अदब आदाब से कम वाक़िफ़ है

ज़ीस्त करने को बहुत चश्म-ए-फुसूँ-कार मुझे

वो मिरे इश्क़ के ज़रताब से कम वाक़िफ़ है

मानवी तौर पर उस पे मैं मुकम्मल ना खुली

वो मिरी ज़ात के एराब से कम वाक़िफ़ है

तुझ पे मैं खोलूँगी इक दिन सभी औराक़-ए-जमाल

तू अभी हुस्न के अबवाब से कम वाक़िफ़ है

क्या बनेगा जो ना टल पाई बला-ए-फुर्क़त

हिज्र तो वस्ल के अस्बाब से कम वाक़िफ़ है

एक ही शख़्स का करती है अदब धड़कन भी

दिल तो दुनिया तिरे आदाब से कम वाक़िफ़ है

इतना पोशीदा उसे रक्खा है 'अम्बर' सब से

आँख अपनी भी मिरे ख़्वाब से कम वाक़िफ़ है

नादिया अंबर लोधी
About the poet

नादिया अंबर लोधी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश