वो घर तिनकों से बनवाया गया है

नादिया अंबर लोधीनादिया अंबर लोधी

1 min read · 12.4K reads

वो घर तिनकों से बनवाया गया है

वहाँ हर ख़्वाब दफ़नाया गया है

मिरी उल्फ़त को क्या समझेगा कोई

सबक़ नफ़रत का दोहराया गया है

मिरे अंदर का चेहरा मुख़्तलिफ़ है

बदन पे और कुछ पाया गया है

हुई है ज़िंदगी उफ़्ताद ऐसे

हवस में हर मज़ा पाया गया है

कही ऐसी है 'अम्बर' उस की हर बात

शिकस्ता-दिल को तड़पाया गया है

नादिया अंबर लोधी
About the poet

नादिया अंबर लोधी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like