दर्द और ग़म के मारे निकले रात सफ़र सहरा और मैं

नादिया अंबर लोधीनादिया अंबर लोधी

1 min read · 12.4K reads

दर्द और ग़म के मारे निकले रात सफ़र सहरा और मैं

एक ही जंग के हारे निकले रात सफ़र सहरा और मैं

दुख की चादर तान के हम ने हिज्र की रात गुज़ारी थी

आँसू जुगनू तारे निकले रात सफ़र सहरा और मैं

ग़र्क़ हुए फिर मौज-ए-फ़ना में इक इक कर के सब के सब

देखो फ़ानी सारे निकले रात सफ़र सहरा और मैं

हम ने जिस की बुनियादों में साँस का सीसा डाला था

मिट्टी रेत और गारे निकले रात सफ़र सहरा और मैं

मैं ने सोचा था कि ये 'अम्बर' क़िस्मत मेरी बदल देंगे

मुझ से बिछड़ के ये सारे निकले रात सफ़र सहरा और मैं

नादिया अंबर लोधी
About the poet

नादिया अंबर लोधी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी