हम को आग़ाज़-ए-सफ़र मारता है

नादिया अंबर लोधीनादिया अंबर लोधी

1 min read · 12.4K reads

हम को आग़ाज़-ए-सफ़र मारता है

मारता कोई नहीं डर मारता है

ज़िंदगी है मिरी मुश्किल में पड़ी

इश्क़ है कि बे-ख़बर मारता है

तिरी मुझ से नहीं क़ुर्बत न सही

मुझ को तो हुस्न-ए-नज़र मारता है

ज़िंदगी उस की है मुहताज मगर

दे भी सकता है मगर मारता है

इक हँसी गूँजी थी घर में मेरे

मुझ को यादों का असर मारता है

नादिया अंबर लोधी
About the poet

नादिया अंबर लोधी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like