फूल है दिल अँगारा कैसे हो सकता है

नादिया अंबर लोधीनादिया अंबर लोधी

1 min read · 12.4K reads

फूल है दिल अँगारा कैसे हो सकता है

मीठा पानी खारा कैसे हो सकता है

किसी को दिल पे इजारा कैसे हो सकता है

मन है मिट्टी गारा कैसे हो सकता है

तारे निकलें ख़ुश्बू महके रात रहे

हर पल इतना प्यारा कैसे हो सकता है

ये सारे मंज़र तो उस के साथ आए

उस से मेरा किनारा कैसे हो सकता है

कैसे कोई तन्हा जी सकता है 'अम्बर'

हिज्र किसी को प्यारा कैसे हो सकता है

नादिया अंबर लोधी
About the poet

नादिया अंबर लोधी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like