आँखों को इक ख़्वाब दिखाया जा सकता है

नादिया अंबर लोधीनादिया अंबर लोधी

1 min read · 12.4K reads

आँखों को इक ख़्वाब दिखाया जा सकता है

क़िस्सा यूसुफ़ का दोहराया जा सकता है

सारी दुनिया को ठुकराया जा सकता है

हुस्न-ओ-इश्क़ दुआ से पाया जा सकता है

जो मुझ में हो ज़ुलेख़ा तुझ में यूसुफ़ कोई

उम्रों का सरमाया लाया जा सकता है

उस को कहना मिरी आँखों के कासे में

दीद का इक सिक्का तो दिखाया जा सकता है

नादाँ इतना मत समझो तुम दिल को 'अम्बर'

कब यादों से इसे बहलाया जा सकता है

नादिया अंबर लोधी
About the poet

नादिया अंबर लोधी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like